भारतीयों की सेक्स लाइफ के बारे में सर्वे से हुआ बड़ा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में भारतीयों की सेक्स लाइफ को लेकर बड़े खुलासे हुए है। इस सर्वे को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है लेकिन इस सर्वे से कई प्रकार जानकारी मिली है जो लोगों के लिए जरूरी है। इस सर्वे में सेक्स को लेकर कई प्रकार के सवाल किए गए थे जिसमें शारीरिक संबंध बनाने का समय, किस के साथ साथ सेक्स किया, शादी की उम्र और पहली बार सेक्स करने की उम्र जैसे सवाल इसमें शामिल थे।
साली से प्यार का ऐसा खुमार, पति ने पहले करवाई पत्नी की हत्या फिर उससे रेप!
शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं इसको लेकर बताया गया है कि शादी से पहले सेक्स करने का पुरुषों का अनुपात महिलाओं से ज्यादा है। महिलाओं ने माना कि उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाए लेकिन उनका औसत पुरूषों से कम है।
धार्मिक समुदायों के अनुसार इस सर्वे में सभी का आंकड़ा बराबर था। आर्थिक स्थिति के आधार पर अमीर पुरुषों और गरीब महिलाओं में शादी से पहले सेक्स करने का आंकड़ा ज्यादा पाया गया है। शादी के बाद किसी दूसरे शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर महिला और पुरुष दोनों में समानता पाई गई।

सेक्स से इनकार करने के सवाल पर भी एक जैसा ही मत देखने को मिला। इस सर्वे में बताया गया कि लड़किया 19 की उम्र सेक्स करती है तो लड़के 25 की उम्र में करते है। लड़कियों की शादी जल्दी होने के कारण ऐसा पाया गया है।





