मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

11वीं जीत के साथ सीरीज फतह करने से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

प्रकाशित: Feb 26, 2022 19:06रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और श्रीलंका के खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और इसी वजह से भारतीय टीम को थोड़ी निराशा हो सकती है। टीम इंडिया को पिछले 10 टी-20 मुकाबलों में हार का सामना नहीं किया है और इसी वजह से उसने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा था।

गंगा किनारे का छोरा Jaya Bachchan ने Amitabh Bachchan के नाम पर मांगे वोट!

अब भारतीय टीम की नजर अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के रिकॉर्ड पर टीकी हुई है। लगातार 12 जीत के सा​थ अफगानिस्तान की टीम पहले नंबर पर है और भारत के पास अच्छा मौका है कि वह सीरीज के दोनों मैच जीतकर उस रिकॉर्ड की बराबरी कर लें।

मैच से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है और चोट के चलते ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज से बाहर हो गए हैं और जगह टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है। इस बार ईशान के साथ रोहित पारी की शुरूआत करने उतर सकते है। वहीं श्रीलंका इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने का प्रयास करेगी क्योंकि आज का मैच हारते ही वह सीरीज भी हार जाएगी। श्रीलंका पहले मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और उसके लिए दूसरा मैच निर्णायक है।


भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई