U-19 विश्व कप: 5वीं बार विश्व विजेता बनने के लिए अंग्रेजों से भिड़ेगी टीम इंडिया
आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है अगर ऐसा होता है तो इस मैच के परिणाम में देरी हो सकती है। विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और एक भी मैच गंवाए बिना फाइनल में प्रवेश किया है।
विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक भारत ने 4 विश्व कप अपने नाम किए है और 5वें के लिए तैयार है। टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में जो प्रदर्शन रहा है उसे देखकर लगा रहा है कि टीम का पांचवी बार विश्व कप विजेता बनने में ज्यादा परेशानी होगी। वहीं बात करें इंग्लैंड की तो वह भी जबरदस्त फॉर्म में है और दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबल होने की उम्मीद है।
BJP विधायक की बहू ने सुनाई दर्दभरी कहानी,देखें VIDEO
अंडर-19 के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच 49 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 11 मैच ही हारे है और 37 में जीत हासिल की है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड 8 मुकाबले में 6 मैच भारतीय टीम ने विजेता रही है तो 2 मुकाबले इंग्लैंड के पक्ष में गए।
टीम इंडिया 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020 और 2022 के फाइनल में पहुंचने के साथ सबसे ज्यादा बार फाइनल में जगह बनायी है। भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीता तो 2006, 2016 और 2020 में हार का सामना करना पड़ा है।

भारत- यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृिश रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, मानव पारख, कौशल ताम्बे, राजवर्धन हंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, गर्व सांगवान, दिनेश बाना, आराध्य यादव, राज बावा, वासु वत्स, रवि कुमार।
इंग्लैंड- टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जॉर्ज बेल, जोशुआ बॉयडेन, एलेक्स होर्टन, रेहान अहमद, जेम्स सेल्स, जॉर्ज थॉमस, थॉमस एस्पिनवाल, नाथन बर्नवेल, जैकब बेथेल, जेम्स कोलेस, विलियम लक्सटन, जेम्स रियू, फतेह सिंह, बेंजामिन क्लिफ।





