इस अफ्रीकी गेंदबाज के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने
सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया और 55 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। भारत की पहली पारी 327 रनों के स्कोर पर सिमट गई। मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे दिन बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं फैकी गयी। तीसरे दिन भारतीय टीम 272/3 के स्कोर के साथ उतरी तो पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी 48 रन बनाकर एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद तो बल्लेबाज ने महज 50 रन में ही 5 विकेट गंवा दिए।
U-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, फाइनल में होगा पाकिस्तान से मुकाबला!
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। अफ्रीकी गेंदबाज एनगिडी ने 24 ओवर में 70 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए तो कगीसो रबाडा ने 26 ओवर में 72 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छी शुरूआत करके अफ्रीकी बल्लेबाजों को सस्ते में निपटा दिया। जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच करवा के पहला झटका दिया।

इसके बाद मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। अफ्रीका का स्कोर 30/2 विकेट है और भारतीय गेंदबाजों को भी अपना दम दिखाना होगा ताकि टीम जीत की तरफ बढ़ सकें। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण रूकता नहीं तो परिणाम भारतीय टीम के पक्ष में हो सकता था।
दोनों टीमें-
IND: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
SA: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, तेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।





