मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

दूसरे टेस्ट में गेंदबाज ही बचाएंगे भारत की लाज, बल्लेबाजों ने किया निराश

प्रकाशित: Jan 04, 2022 18:02रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच की पहले दिन भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया है और टीम बड़ी मुश्किल से 200 रनों की पार पहुंच पायी। दूसरे मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को पहले विराट कोहली के नहीं खेलने का झटका दिया तो फिर बल्लेबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि टीम आर अश्विन के सहारे 200 रन बना सकी।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 202 रन ही बना सकी ​जिसमें कप्तान राहुल का अर्धशतक और अश्विवन की 48 रनों की पारी ने भारत की इज्जत बचाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए है और दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को अपना जलवा दिखाना होगा और अफ्रीकी बल्लेबाजों को जल्द आउट करना होगा। पहले मैच की जीत में गेंदबाजों ने ही टीम की जीत में अहम योगदान निभाया था।

रहाणे और पुजारा का फ्लॉप शो जारी, खतरे में टेस्ट करियर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज से उम्मीद है कि इन तीनों के आगे अफ्रीकी बल्लेबाजों को बड़ी परेशानी होगी। अगर इस मैच में टीम को वापसी कराने में अब गेंदबाजों का ही हाथ होगा नहीं तो भारतीय टीम की हार निश्चत है। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (26),चेतेश्वर पुजारा (3), अजिंक्य रहाणे (0) राहुल (50) और हनुमा विहारी (20) ही बना सके।


भारत: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और आर अश्विन

साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसेन,डुआने ओलिवर लुंगी एनगिडी, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज