हिटमैन की कप्तानी में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, ICC की रैंकिंग में टीम इंडिया का बजा डंका
भारतीय टीम नए कप्तान रोहित के आते ही जबरदस्त जलवा दिखा रही है और वेस्टइंडीज का वनडे के साथ टी20 में सूपड़ा साफ कर दिया है। भारतीय टीम ने पहले वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की और इसके बाद टी20 में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इस सीरीज में 6 मैच खेले गए लेकिन एक मैच में भी ऐसा नहीं लगा कि भारतीय टीम कमजोर दिखी। इस सीरीज में नए खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा।
Hijab के खिलाफ Post लिखने पर Bajrang Dal कार्यकर्त्ता की हत्या, इलाके में तनाव
प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच के लिए सूर्यकुमार यादव को चुना गया। इस जीत के बाद भारतीय टीम को आईसीसी की रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। भारतीय टीम 268 रेटिंग के साथ नंबर-दो पर थी लेकिन तीसरे मैच को जीतने के बाद अब भारत नंबर एक पर पहुंच गयी है।
रोहित की कप्तानी का शानदार आगाज
टीम इंडिया का फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का कप्तानी का सफर शानदार जीत के साथ शुरू हुआ है। इससे पहले इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद रोहित ने कोहली के फैंस को करारा जवाब दिया है। रोहित ने इस जीत का श्रेय टीम के युवा खिलाड़ियों को दिया है।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 2022
पहला टी-20: 6 विकेट से जीता
दूसरा टी-20: 8 रनों से जीता
तीसरा टी-20: 17 रनों से जीता
पहला वनडे: 6 विकेट से जीता
दूसरा वनडे: 44 रनों से जीता
तीसरा वनडे: 96 रनों से जीता





