श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। टीम इंडिया ने इस सीरीज के 3 मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की है। श्रीलंका ने टीम इंडिया को 147 रन का टारगेट था, जिसे इंडिया ने 3 ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया। इस सीरीज में विराट कोहली नहीं थे लेकिन इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इस सीरीज के 3 मैचों में तीन फिफ्टी लगाने वाले श्रेयस अय्यर ने अपने दम पर मैच को जिता दिया। इस जीत के साथ भारत की टी20 में ये लगातार 12वीं जीत हासिल करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
Ukraine में भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई, बरसाए जा रहे डंडे, बर्बरता के वीडियो आए सामने!
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम पर था, लेकिन श्रेयस अय्यर ने 204 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस सीरीज में श्रीलंका के गेंदबाजों के पास अय्यर को रन बनाने से रोकने की कोई रणनीति नहीं थी और पूरी सीरीज में वह उनके विकेट के लिए तरसती रही।
अय्यर ने सीरीज के तीनों मैचों जबरदस्त आतिशी पारी खेलते हुए 204 रन बनाए और इसी वजह से उनको मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। भारत ने 12वीं जीत हासिल करते ही अफगानिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टी-20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान (12) के नाम था लेकिन अब भारत भी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गया है। अगर आने वाले समय टीम इंडिया टी20 का एक मैच और जीत जाती है तो वह दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी जो सबसे ज्यादा मैच जीती है।

60 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद छठे विकेट के लिए शनाका और करुणारत्ने ने 46 गेंदों पर नाबाद 86 रन जोड़े। कप्तान शनाका ने शानदार बैटिंग करते हुए 29 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की और 74 रन बनाकर नाबाद लौटे। चमिका करुणारत्ने भी 19 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया ने प्लेइंग-XI में 4 बदलाव किए जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और ईशान किशन की जगह रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को शामिल किया।





