मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुय टीम इंडिया ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

प्रकाशित: Dec 06, 2021 11:10रिपोर्ट: Navtej TV
भारत और न्यूजीलैंड की बीच मुंबई में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर टेस्ट की सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर ली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 325 रन सिमट गयी तो टीम इंडिया न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी को महज 62 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 276 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 540 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड सिर्फ 167 रन पर सिमट गयी है।


टेस्ट मैच में भारत की सबसे बड़ी जीत1. न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की है।2. साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराकर दूसरी बड़ी जीत हासिल की है।3. न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराकर तीसरी बड़ी जीत हासिल की है।
घरेलू मैदान पर कीवी टीम के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड1. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड ​को पिछले 8 मैचों में ये 7वीं जीत हासिल की है।2. कप्तान कोहली की न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में लगातार चौथी हासिल की है।3. भारत ने अपनी सरजमीं पर की लगातार 14वीं सीरीज जीतकर नया इतिहास रचा है।
एजाज पटेल ने बनाया विश्व रिकॉर्डभारत के खिलाफ दूसरे मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड की स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एक पारी में 10 विकेट लेने वाले वह दुनिया की तीसरे खिलाड़ी बन गये है।
मंयक की रिकॉर्ड पारीभारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड की स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल के आगे टिक नहीं पा रहे थे तो वहीं मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में 150 रनों की पारी खेली तो दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर टीम की जीत पक्की कर दी।
भारतीय गेंदबाजों का जलवाएजाज पटेल के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने संघर्ष किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे कोई भी कीवी बल्लेबाज नहीं टिक सका। दोनों पारियों में स्पिन गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिये पहली पारी को 62 रनों पर समेट दिया तो दूसरी पारी को 167 रन पर समेट कर टीम को शानदार जीत दिला दी।