सीरीज जीतने की उम्मीद के साथ टीम इंडिया ने बचाई अपनी लाज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने मैच जीतकर अपनी लाज बचाई है। इस जीत में अहम योगदान ऋतुराज गायकवाड़ का रहा है जिनका बल्ला अफ्रीका के गेंदबाजों पर जमकर बरसा। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज जीतने की उम्मीदों को कायम रखा है।
पत्नी को Boyfriend के साथ सोता देख, सुसाइड नोट लिख पति ने किया सुसाइड!
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया और इसके जवाब में अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रन ऑलआउट हो गई। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम को पहली जीत मिली है। अभी साउथ अफ्रीका सीरीज में 2-1 से आगे है।

ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी करके टीम का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक पूरे किए है। सीरीज जीतने के लिए अफ्रीका को 1 जीत की जरूरत है और टीम इंडिया को दो मैच जीतने होंगे सीरीज जीतने के लिए।
प्लेइंग इलेवन-
भारत- ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल
साउथ अफ्रीका- रेजा हेन्ड्रिक्स, रेसी वेन डर डुसेन, टेंबा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या और केशव महाराज





