रोहित ने बचाई टीम की लाज, सीरीज 1-1 से बराबर, गेंदबाजी हुई फेल
कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने दूसरे टी.20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज1-1 से बराबर कर ली है। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और गीले आउटफील्ड के कारण दो मैच 8.8 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए और इसमें सबसे खतरनाक पारी मैथ्यू वेड ने 20 गेंद पर 43 रन की खेली।
इसके जवाब में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरूआत दिलाकर की लेकिन राहुल का विकेट जाने के बाद कोहली, हार्दिक और सूर्यकुमार सस्ते में आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान ने मौर्चा संभाल रखा था। रोहित ने 20 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 46 रन बनाकर टीम को शानादर जीत दिलाई।
माँ के अवैध संबंध से बेटी नाराज़ तो बेटी के बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
अंतिम ओवर में 9 रन की दरकरार थी और फिनिशर के रूप में टीम इंडिया को कई बार संकट से बाहर निकालने वाले दिनेश कार्तिक ने फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुई 4 गेंद शेष रहते हुए टीम को जीत दिलाई। दिनेश कार्तिक ने दो गेंद पर छक्के और चौके की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था तो इंडिया ने दूसरा मैच 6 विकेट से जीत लिया। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर निराश किया और जमकर रन लुटाए जिसके कारण टीम की परेशानी बढ़ रही है। अब अंतिम मैच से इस सीरीज का विजेता तय होगा।

भारत- केएल राहुल, रोहित शर्मा , विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मैथ्यू वेड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एडम जम्पा, पैट कमिंस और जोस हेजलवुड।





