टीम इंडिया का शीर्ष क्रम हुआ फेल, पहले दिन का स्कोर 246/8
एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच से टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन अभ्यास मैच में टीम इंडिया की हवा निकल गई है और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई है।
Pyar में होती है कुत्तों से घटिया मौत लिखकर Teena ने खुद को लगाई आग!
अच्छी शुरूआत के बाद टीम का शिर्ष क्रम लड़खड़ा गया, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। लेकिन इसके बाद भरत ने मौर्चा संभाला जिसके कारण टीम की लाज बच गई। खेल खत्म होने तक 70 और मोहम्मद शमी 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
रोहित शर्मा 25,विराट कोहली 33, शुभमन गिल 21,श्रेयस अय्यर शुन्य, रवींद्र जडेजा 13 और हनुमा विहारी तीन रन बनाकर आउट हुए। रोमन वॉकर ने पांच विकेट झटके है। कुछ खिलाड़ी लिसेस्टरशायर टीम की तरफ से खेल रहे हैं।

दोनों टीमें
लीसेस्टरशायर टीम: सैमुअल इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैमुअल बेट्स, नाथन बाउली, विल डेविस, जॉय एविसन, लुई किम्बर, एबिडीन सकांडे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, श्रीकर भारत , रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।





