भारतीय गेंदबाजों के आगे पस्त हुए कीवी बल्लेबाज, भारत की बढ़त 300 के पार
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। पहली पारी में कीवी गेंदबाज एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर भारतीय टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और टीम 325 रन पर सीमिट गयी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी को भारतीय गेंदबाजों ने 62 रन पर समेट दिया। इस तरह भारतीय टीम को 250 रनों से ज्यादा की बढ़त मिल गयी है।
न्यूजिलैंड—भारत के गेंदबाज का जलवापहली पारी में न्यूजिलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज ने 10 विकेट लेकर नया इतिहास रचा दिया। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुये कीवी टीम को महज 62 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय टीम के अश्विन ने 4, मोहम्मद सिराज ने 3, अक्षर पटेल ने 2 और जयंत यादव ने एक विकेट लेकर अपना जलवा बिखेर दिया है।
300 रनों की बढ़त62 रन पर कीवी टीम को ऑल आउट करने के बाद भारतीय टीम को 250 रनों की बढ़त मिल गयी थी। इसके बाद दूसरी पारी की शुरूआत करने उतरे मयंक और पुजारा ने अच्छी शुरूआत की है और अभी 3 दिन का खेल बचा है। इस पिच पर बल्लेबाजी करने में परेशानी हो रही तो गेंदबाजों को फायदा मिल रहा है।
भारतीय टीम जीत के ओरदूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और अभी 3 दिन का खेल बचा है। अगर बारिश नहीं होती है तो टीम इंडिया की जीत पक्की होती नजर आ रही है। यह खेल चौथे दिन ही खत्म हो सकता है।