28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम जब मैच खेलने उतरती है तो माहौल किसी युद्व के मैदान में होने वाली जंग से कम नहीं होता है। दोनों देशों के बीच किसी प्रकार की सीरीज नहीं खेली जाती है लेकिन एशिया कप या विश्व कप में इनके बीच मैच जरूर खेला जाता है। इस महीने खेले जाने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 मैच खेला जाएगा।
Pakistan से सटे इलाकों में बढ़ती मुस्लिम आबादी और मदरसों ने उड़ाई खुफिया Agencies की नींद!
प्ब्ब् ने एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है जिसमें ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान को शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच 28 अगस्त को दुबई में शाम 6 बजे मैच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। भारत को पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था तो उसी हार का बदला एशिया कप में भारतीय टीम लेना चाहेगी। एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होगी और लगभग 15 दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा।

भारतीय टीम सबसे ज्यादा 7 बार चैंपियन रही है और तीन बार उपवेजता रही है। दूसरे स्थान पर श्रीलंका ने पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है। पहले इसका आयोजन श्रीलंका में होने वाला था लेकिन वहां के हालात खराब होने के कारण इसका आयोजन यूएई किया जाएगा।





