मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पंत, सूर्या और हार्दिक ने डुबाई भारत की नैय्या, 8 साल बाद एशिया कप में पाकिस्तान ने हराया

प्रकाशित: Sep 05, 2022 16:54रिपोर्ट: Navtej TV

एशिया कप 2022 के दूसरे सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। लेकिन इस बार बाजी पाकिस्तान ने मारी और 8 साल बाद एशिया कप में भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। सलामी जोड़ी ने अच्दी शुरूआत दी और इसके बाद विराट कोहली ने 60 रन की पारी खेलकर टीम के लिए अच्छा स्कोर बनाया। लेकिन जिस समय भारत को सबसे ज्यादा रन बनाने की जरूरत थी उस समय टीम के युवा बल्लेबाज पंत, सूर्या और हार्दिक ने टीम की नैय्या डूबा दी।

लड़कियों से लगाई ऐसी शर्त की Girl Hostel में पहुंच गया लड़का और फिर..

अगर इन तीनों बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर में अच्छे रन बनाए होते तो परिणाम भी अलग होता। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन सबसे ज्यादा पारी मोहम्मद नवाज की रही जिन्होंने 20 गेंद पर 42 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। कल के मैच में भारतीय टीम का हर क्षेत्र कमजोर रहा है और वहीं हार का कारण बना।


प्लेइंग इलेवन.
भारत. रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन और नसीम शाह।