तीसरे टेस्ट में बुमराह ने कराई वापसी, विराट पर बड़ी जिम्मेदारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम की वापसी करवा दी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं और चेतेश्वर पुजारा (9) और कप्तान विराट कोहली (14) नाबाद हैं। दूसरी पारी में भारत की सलामी जोड़ी ने निराश किया और मयंक अग्रवाल (7) और केएल राहुल (10) पर आउट हो गये। भारत को पहली पारी में 13 रनों की लीड मिल और इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कुल लीड 70 रन की हो गयी है।
Alwar Rape Case: लहूलुहान हालत में तड़पती मिली मासूम, हालत नाजुक,देखें Video
साउथ अफ्रीका की पहली पारी 210 रन पर सिमट गई और इसमें जसप्रीत बुमराह का सबसे बड़ा योगदान रहा है। बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी करवायी है और उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट झटके है। इस मैच में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत के पास अफ्रीका में सीरीज जीतने का सबसे अच्छा मौका है पर इसके लिए दूसरी पारी में विराट के साथ पुजारा और रहाणे को भी अच्छी पारी खेलने होगी।
बेरोजगारी के मुद्दे पर Upen Yadav करेंगे विधान सभा का घेराव, Video
भारत की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (43) और अजिंक्य रहाणे (9) पर चलते बने और इन दोनों को लेकर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे है इसी वजह से इनको दूसरी पारी में बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना होगा।

भारत: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान),अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डेर डूसेन, तेंबा बाउमा, काइल वेरेना (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुएन ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।





