दूसरे टेस्ट में अफ्रीका का पलड़ा भारी, टीम इंडिया जीत से 8 विकेट दूर
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे है दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के चलते देरी से शुरू होगा। जोहान्सबर्ग टेस्ट के चौथे दिन बारिश का अनुमान लगाया गया थ जो सही साबित हुआ है और मैच अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका ने 118 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे और अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 122 रनों की दरकरार है। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए 8 विकेट की आवश्यकता है।
कोरोना की तीसरी लहर का कहर शुरू, रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने उड़ाए होश
भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में अफ्रीकी बल्लेबाजों को सस्ते में समेट दिया था और दूसरी पारी में उम्मीद लगायी जा रही है कि 100 रनों के अंदर 8 विकेट झटक कर टीम को सीरीज जीता दें। पहले मैच में मोहम्मद शमी ने कमाल दिखाया था तो दूसरे मैच की पहली पारी में शार्दूल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी पारी में बुमराह, सिराज ओर रविचंद्रन अश्विन से बहुत ज्यादा उम्मीद है की वे मैच का पूरा रूख पलट दें।
तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी 266 रनों पर सिमट गई और साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया है। पहली पारी में शार्दूल ठाकुर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके तो मोहम्मद शमी ने 2 और जसप्रीत बुमराह को एक विकेट लेने में सफलता मिली। भारत को पहली पारी में 202 पर ढेर करने के बाद सा. अफ्रीका भी पहली पारी में 229 रन पर सीमट गयी थी।

भारत: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और आर अश्विन
साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसेन,डुआने ओलिवर लुंगी एनगिडी, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज





