गेंदबाजों के आगे ढेर हुए अफ्रीकी बल्लेबाज, तीसरे दिन रहाणे और पुजारा से बड़ी उम्मीद
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। भारतीय पेस अटैक के आगे अफ्रकी बल्लेबाज बहुत ज्यादा परेशान दिखाई दिए। शार्दूल ठाकुर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके तो मोहम्मद शमी ने 2 और जसप्रीत बुमराह को एक विकेट लेने में सफलता मिली। भारत को पहली पारी में 202 पर ढेर करने के बाद सा. अफ्रीका भी पहली पारी में 229 रन ही बना सकी और केवल 27 रनों की बढ़त बनाने में सफल रही।
दूसरे टेस्ट में गेंदबाज ही बचाएंगे भारत की लाज, बल्लेबाजों ने किया निराश
दूसरे दिन दूसरी पारी में भारत में की शुरूआत अच्छी नहीं रही और मंयक और कप्तान राहुल सस्ते में आउट हो गये। इसके बाद पुजारा और रहाणे ने मौर्चा संभाला और टीम को 58 रनों की बढ़त दिलाई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 85 रन बना चुका है।
चेतेश्वर पुजारा (35) और अजिंक्य रहाणे (11) रन पर नाबाद हैं और तीसरे दिन इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद लगायी जा रही है। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस सीरीज में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है लेकिन आज का दिन इन खिलाड़ियों के बहुत कुछ तय करेगा। अगर दोनों खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से रन बनाये तो आलोचकों को जवाब मिलेगा और टीम जीत की तरफ बढ़ेगी। पुजारा और रहाणे के बीच 40 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है। पुजारा ने 83 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने सबको हैरान कर दिया है।

भारत: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और आर अश्विन
साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसेन,डुआने ओलिवर लुंगी एनगिडी, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज





