मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

आज करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, हारी तो फाइनल से बाहर

प्रकाशित: Sep 06, 2022 18:06रिपोर्ट: Navtej TV

आज एशिया कप में करो या मरो का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। अगर आज टीम इंडिया मैच हार जाती है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी तो दूसरी तरफ श्रीलंका लगातार दूसरी जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपना दाव ठोकेगी। सुपर.4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया था लेकिन आज के मुकाबले में टीम इंडिया को हराना चाहेगी।

एशिया कप टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज का प्रदर्शन ज्यादा अच्दा नहीं रहा है और इसी वजह से टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन भारतीय टीम को आज को मैच जीतन होगा और वह ऐसा करती है तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच और खेलना पड़ेगा।

तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए देने पड़ते है 10 हजार, Bikini Girl Archana Gautam का आरोप!

ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका मिल सकता है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है।भारत और श्रीलंका के बीच मैच दुबई इंटनरेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस जीतने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलेगा।


संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अश्विन, भुवनेश्वर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंकाः पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका और असिथा फर्नांडो