मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज के आगे ढ़ेर हुए टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज

प्रकाशित: Aug 02, 2022 19:16रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही है 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में भारतीय टीम की शुरूआत जीत से हुई थी लेकिन दूसरे मैच में विंडीज की टीम ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबार कर दी है।

अमेरिका ने आतंक के सरगना जवाहिरी को मौत के घाट उतारा!

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.4 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस पारी में सबसे ज्यादा रन हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने बनाए। भारतीय टीम को ताश के पत्तों की तरह ढ़ेर करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज ने 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।


पेसर मैकॉय की गेंदबाजी टीम इंडिया पर कहर बनकर टूटी जिसमें रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज बीना खाता खोले ही आउट हो गए। भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। कल का मैच देरी से शुरू हुआ जिसका कारण समय पर खिलाड़ियों का सामना न पहुंचना था।