विंडीज के खिलाफ सीरीज फतह करने उतरेगी भारतीय टीम, रोहित शर्मा पर सस्पेंस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज फ्लोरिडा के लॉडरहिल में स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में रात 8 बजे से खेला जाएगा। आज का मैच विंडीज के लिए करो या मरो मुकबाले से कम नहीं है लेकिन टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज फतह करना चाहेगी।
अब तक खेले गए मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और आज के मैच में भी उसी प्रकार के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी तो विंडीज टीम सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच को हर हालात में जीतना चाहेगी। सूर्यकुमार यादव जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं और उनकी बदौलत ही टीम को तीसरे मैच में शानदार जीत मिली थी।
भारत के लिए एक बूरी खबर है क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा का खेलना अभी तक नहीं माना जा रहा है क्योंकि पिछले मैच में पीठ में ऐंठन के चलते पांच बॉल खेलकर ही रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। रोहित की जगह ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है।

भारतः ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह
वेस्टइंडीजः निकोलस पूरन, शमराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स





