पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी टीम इंडिया, जानें टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया टी.20 सीरीज में वही प्रदर्शन दिखाना चाहेगी। 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा अगर इस सीरीज को टीम इंडिया जीत जाती है तो वह वेस्टइंडीज को उसके घर में सबसे ज्यादा बार टी.20 मैच हराने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी।
किन्नरों का धमकी सावन में ही ज्ञानवापी में चढ़ेगा जल!
इससे इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सबसे ज्यादा 6 बार टी.20 मुकाबलों में हराया और इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने ऐसा कारनामा किया है। भारत ने अभी तक वेस्टइंडीज में 4 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को 2 में जीत और 2 में हार मिली है। अगर टीम को नया इतिहास रचना है तो उसे सीरीज को सभी मैच जीतने होंगे जो आसान काम नहीं लग रहा है।
इस बार नियमित कप्तान रोहित शर्मा के साथ हार्दिक पंड्या, कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, पंत और अश्विन की वापसी हुई। इन मैचों को आप भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन 11
टीम इंडिया, रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यरए सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार,हर्षल पटेल
वेस्टइंडीज टीमर: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शिमरन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, ओबेड मैकॉय।





