लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीतने उतरी टीम इंडिया, टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच रहे दीपक चाहर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह शार्दूल ठाकुर को मौका मिला है।
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए BJP की नई चाल तो विपक्ष को लगी मिर्ची!
अगर भारतीय टीम आज का मैच जीत जाती है तो वह जिम्बाब्वे खिलाफ लगातार 7वीं सीरीज जीतकर नया रिकॉर्ड बना देगी। जिम्बाब्वे ने भारत को 1997 की वनडे सीरीज में हराया था और इसके बाद से वह भारत को हराने का सपना देख रही है। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से मुकाबला जीतकर बता दिया था कि वह सीरीज भी आसानी से जीत जाएगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतः केएल राहुल,शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
जिम्बाब्वेः ताकुदजवानाशे कैतानो, इनोसेंट काइया, शॉन विलियम्स, वेस्ले मधेवीरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकाब्वा, रायन बर्ल, ल्यूक जॉन्गवे, ब्रैड एवंस, विक्टर न्याउची और तनाका चिवंगा।





