मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

अलर्ट: भारतीयों को कीव शहर खाली करने का आदेश, रूस करेगा बड़ा धमाका!

प्रकाशित: Mar 01, 2022 18:26रिपोर्ट: Navtej TV

रूस और यूक्रेन की जंग को एक सप्ताह होने जा रहा है और अब रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी में है। इस हमले से पहले यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को आज रात तक किसी भी हालत में कीव शहर को छोड़ना होगा। इस अलर्ट के बाद लगने लगा है कि आज रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी में है।

जख्मी बच्ची की हालत देख जब रो पड़ा डॉक्टर, बोला ये Putin को दिखाना!

Advisory to Indians in Kyiv

All Indian nationals including students are advised to leave Kyiv urgently today. Preferably by available trains or through any other means available.


इंडियन एंबेसी की एडवाइजरी में साफ कह दिया गया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस वजह से सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव छोड़ने के लिए जो साधन मिले उसे तुरंत पकड़कर वहां से निकल जाए।


रूसी सेना तेजी से कीव की तरफ बढ़ रही है और आज रात तक यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा जमा सकती है। रूस की तरफ से यूक्रेन में भेजा गया सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है जो कीव पर हमला कर सकता है। मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा की शुरुआत करते हुए वहां फसे भारतीयों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने भारतीय वायु सेना को भी इस ऑपरेशन से जुड़ने के लिए कहा है। भारतीय वायु सेना के बड़े विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत इस काम में लग सकते हैं।