T20 में टीम इंडिया बनी बादशाहा, वनडे में चौथे और टेस्ट में दूसरे नंबर पर
आईसीसी ने टी20 टीम की रैंकिंग जारी कर दी है और इस लिस्ट में भारतीय टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है और वह पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड 265 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं तो 5 अंक ज्यादा होने के कारण 270 अंकों के साथ भारत पहले स्थान पर कायम है।
B.L. बना जेसीबी फिर बन गया बाबा का हथियार, जानें इसका इतिहास!
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत का प्रदर्शन बहुत शर्मनाक रहा था और टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हुई थी। लेकिन उसके बाद टीम की कमान रोहित शर्मा के पास आई तो टीम ने टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है और एक भी सीरीज नहीं गंवाई। वार्षिक टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर तो वनडे में न्यूजीलैंड की टीम नंबर एक पर है।
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले पायदान पर है तो भारत दूसरे स्थान पर कायम है। न्यूजीलैंड तीसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है। वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड शीर्ष पर काबिज है तो दूसरे नंबर इंग्लैंड और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। भारत 105 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

इस बार भारतीय टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था लेकिन कप्तान बदलने के साथ टीम का प्रदर्शन भी बदला है। इस बार भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने का सबसे प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। इस समय सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपना दमखम दिखा रहे हैं और जल्द ही वह टी20 के लिए तैयारी करेंगे।





