भारतीय टीम के नए क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड देखकर उड़ेंगे होश, जानें इनकी लव स्टोरी
भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों युवा खिलाड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और वह मैदान के साथ अपनी लव लाईफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। आज हम आपको टीम के नए खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनके फैंस को नजर नहीं आती है।

ईशान किशन इस बार आईपीएल में सबसे मंहगे किक्रेटर बने है और इसी वजह से उनकी ज्यादा चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है जयपुर की रहने वाली हैं। अदिति मिस राजस्थान प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है और 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब जीता। ईशान और अदिति लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

भारत की वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी का प्यार जग जाहिर है। आथिया सुनील शेट्टी की बेटी हैं और इन दोनों का रिश्ता जल्द ही शादी के मंडप तक पहुंचने वाला है।

भारतीय टीम में धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले ऋषभ पंत भी अपनी लव लाईफ को लेकर चर्चा में रहते है। पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी है जो उत्तराखंड की है। ईशाएंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं और दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ जुडे हुए है।

भारतीय टीम का सबसे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभिनेत्री प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। प्राची टीवी सीरियल में काम करने के साथ बहुत ही शानदार बेली डांस करती हैं। इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन एक दूसरे के साथ इनका रिश्ता मजबूत हो रहा है।





