भारत में इन जगहों पर यात्रियों को फ्री में मिलता है खाना और रहना, जानें पूरी खबर
आज के समय हर कोई घूमना पसंद करता है लेकिन पैसों की कमी के कारण वह अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाता है। लेकिन कई लोग घूमने जाते है तो लाखों रूपए खर्च कर देते है लेकिन आज हम आपको इंडिया के ऐसे पयर्टन स्थल बताने जा रहे हैं जहां आपको रहना और खाना फ्री में मिलता है।
यह खबर उनके लिए है जो कम पैसों में ज्यादा जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। इस खबर को पढ़कर आप जान सकते हैं कि भारत के कौनसी ऐसी जगह है जहां पर आपको रहना और खाना फ्री में मिलेगा।
कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित ईशा फाउंडेशन अपने यहां आने वाले लोगों को फ्री में खाना और रहने की व्ययस्था देता हैं। यह बहुत सुदंर पर्यटन स्थल है। यहां आप फ्री में रह सकते हैं।
हिमाचल प्रदेशः मणिकरण साहिब गुरुद्वारा भी आपको फ्री में सारी सुविधाएं देती है। यहां फ्री पार्किंग और खाने की सुविधा दी जाती हैं।

ऋषिकेशः गीता भवन में यात्री फ्री में रह सकते हैं यहां आपको योग्य करने का अच्छा मौका मिलेगा।
उत्तराखंडः गोविंद घाट गुरुद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के पास है। यहां आप पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने के साथ फ्री में रह सकते हैं।





