मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

वनडे सीरीज जीतने के साथ भारतीय टीम ने बना दिए कई विश्व रिकॉर्ड

प्रकाशित: Feb 10, 2022 19:50रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का लगातार दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज जीतने के साथ कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए है। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बल्लेबाज सूर्यकुमार का योगदान सबसे अहम रहा है।

प्रज्ञा ठाकुर को आया न्यूड वीडियो कॉल, Video कॉल पर कपड़े उतारने लगी लड़की,VIDEO

सूर्यकुमार यादव ने रचा नया इतिहास
दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव की 64 रनों की पारी उनके लिए और टीम इंडिया के लिए बहुत ही अच्छी रही। ये वनडे करियर में उनका दूसरा 50+ स्कोर रहने के साथ 6 वनडे मैचों की सभी पारियों में 30+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

कोहली का घरेलू मैदानों पर 100वां वनडे मैच
भारतीय धरती पर विराट कोहली 100वां वनडे मैच खेलने के मामले में 5वें भारतीय खिलाड़ी बने है और इसके साथ उनके वनडे फॉर्मेट में ये 250वीं पारी खेली है वह 250 वनडे पारियों में बैटिंग करने वाले कोहली 7वें खिलाड़ी बने है।


प्रसिद्ध कृष्णा का नया रिकॉर्ड
तेज गेंदबाद प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए है। कृष्णा सबसे कम रन देकर 4 विकेट लेकर लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने है।

रोहित शर्मा की कप्तानी हुई हिट
रोहित शर्मा ने बतौर वनडे कप्तान लगातार तीसरा मैच जीतने के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर वनडे कैप्टन रोहित की 5वीं जीत है।