मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान से होगी भिडंत, चंद मिनटों में बिके मैच के टिकट

प्रकाशित: Sep 15, 2022 20:47रिपोर्ट: Navtej TV

टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। भारतीय और पाकिस्तानी फैंस इस मुकाबले का जबरदस्त इंतजार कर रहे हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के सारे टिकट कुछ मिनटों में बिक गए। 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है और इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा।

Social Media पर बंद की घोषणा निकली अफवाह, बेअसर दिखा बंद!

इस मैच के सभी टिकट की बिक्री वेबसाइट पर शुरू कर दी है। अब तक 5 लाख से ज्यादा टिकट बेचे गए हैं। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लांच होने की भी कही जा रही है। एक टीजर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और श्रेयस नजर आ रहे हैं।

टी.20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीमः
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह

​​​​​​​

स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर​​​​​​​

टी.20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
23 अक्टूबरः भारत बनाम पाकिस्तान
27 अक्टूबरः भारत बनाम ए 2
30 अक्टूबरः भारत बनाम साउथ अफ्रीका
2 नवंबर. भारत बनाम बांग्लादेश
6 नवंबर. भारत बनाम बी 1