मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

45 दिन की पीएम लिज़ ट्रस ने दिया इस्तीफा और मांगी माफी

प्रकाशित: Oct 21, 2022 23:24रिपोर्ट: Navtej TV

ब्रिटेन की सबसे कम कार्यकाल वाली लीज ट्रस ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल महज 45 दिनों का ही रहा।उनकी आर्थिक नीतियों ने ब्रिटेन के बाजार को हिला कर रख दिया था।

एक Selfie के लिए लगा दी जान की बजी, देखिए VIDEO


गौरतलब है कि, लिज़ ट्रस को टैक्स कटौती पर अपनी सभी नीतियां वापस लेनी पड़ीं थी. ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने टैक्स कट पर उनकी सभी नीतियों को पलट दिया था। बिजली बिल बढ़ोतरी पर लगी रोक को भी हटा दिया गया था।ब्रिटिश प्रधानमंत्री ट्रस की अपने दो बड़े फैसले पलटने के कारण आलोचना हो रही थी। वो ना सबसे अधिक कमाने वालों और कंपनी के मुनाफे पर टैक्स कट की योजना से पीछे हटीं, बल्कि उन्हें अपने करीबी क्वासी क्वारतेंग को भी वित्त मंत्री पद से हटाना पड़ा था.​​​​​​​