मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

ट्विटर ने मारी पलटी कहा Please Come Back…

प्रकाशित: Nov 07, 2022 15:07रिपोर्ट: Navtej TV

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने तीन दिन पहले ही ऑपरेशन क्लीन के तहत भारत में ट्विटर की आधी टीम को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था, कहा जा रहा है की मस्क ने ऐसा कंपनी को रोजाना हो रहे 32 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से किया था, जिसमें ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान क्यों हुई Rahul Gandhi पर FIR ?

​​​​​​​

कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकालने के कुछ घंटों के भीतर शायद एलॉन मस्क को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने बाहर निकाले गए कुछ कर्मचारियों को वापिस बुला लिया है। बिजनेस स्टैंडर्ड्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक निकाले गए कुछ कर्मचारियों को कंपनी की और से लौट आने की भी गुजारिश की गई है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक कंपनी की और से ऐसा कुछ बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि, ट्विटर के पूर्व बॉस जैक पैट्रिकस डोर्सी ने कंपनी के द्वारा आधे से ज्यादा स्टाफ की छंटनी पर चिंता जताई थी।