मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

8वां विश्व योग दिवस: योग के रंग में रंग गई पूरी दुनिया

प्रकाशित: Jun 21, 2022 17:37रिपोर्ट: Navtej TV

आज 8वां इंटरनेशनल योगा डे दुनियाभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत 2015 में मोदी सरकार के प्रयासों से योग दिवस को दुनिया भर में पहचान मिली थी। हर साल 21 जून को इंटनेशनल योगा डे मनाया जाता है और इस दिन पूरी दुनिया के लोग योग करते हुए नजर आते है।

International Yoga Day : स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी। daily yoga routine

हर साल योग दिवस पर नई थीम रखी जाती है, इस साल 'योगा फॉर ह्यूमैनिटी' (Yoga For Humanity) थीम चुनी गई है। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया है। पीएम मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में विश्व स्तर पर योग दिवस मनाने का आह्वान किया था।

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून की तारीख योग दिवस के तय की गई और 193 देशों में से 175 देशों ने बिना किसी मतदान के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। यूएन असेंबली में 90 दिनों के भीतर इसे मान्यता प्रदान कर दी गई।


पीएम मोदी ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान में 15000 लोगों के साथ योगाभ्यास किया। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सीएम बसवराज बोम्मई सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। पीएम ने कहा आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है, आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है।