मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

बहुत सस्ते में लांच हुआ 64MP कैमरे वाला सबसे दमदार 5G स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स

प्रकाशित: May 07, 2022 21:45रिपोर्ट: Navtej TV

दुनिया भर में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लांच हो रहे हैं और इसी वजह से लोगों में इनको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपना सबसे दमदार स्मार्टफोन Neo 6 SE को बाजार में लांच कर दिया है। इस फोन को लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।

PM मोदी और RSS के इशारे पर चलती है मीडिया, गहलोत का तंज!

इसमें Snapdragon 870 प्रोसेसर तो 6.62-inch की Full HD+ E4 AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 1080x2400 पिक्सल के रेज्योलूशन के साथ आएगी। इसमें पंच होल वाला डिस्प्ले है जो 1300 Nits की पीक ब्राइटनेस की सुविधा मिलेगी। पावर के लिए 4700mAh की बैटरी है जो 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

इसमें 64MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा जो OIS सपोर्ट के साथ दिया है। 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस के साथ फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इस फोन को तीन वैरिएंट में उतरा है जिसकी कीमत लगभग 20 से 25 हजार बताई जा रही है।


भारत में लांच करने को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं है लेकिन जानकारों के अनुसार जल्द कंपनी इसे भारत में लांच कर सकती है। क्योंकि भारत में चीनी स्माटफोन को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इस फोन का इंतजार भारत में बहुत तेजी से हो रहा है।