मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

जेएनयू में हुई हिंसक झड़प, राम नवमी पर नॉन वेज खाने पर मचा बवाल

प्रकाशित: Apr 11, 2022 16:06रिपोर्ट: Navtej TV

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में छा गया है और इस बार चर्चा का विषय रामनवमी के दिन हॉस्टल में नॉनवेज खाना खाने को लेकर हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात को लेफ्ट और ABVP के छात्रों के बीच नॉनवेज को लेकर हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 60 से ज्यादा छात्र जख्मी हुए है। राम नवमी और नॉन वेज खाने को लेकर कावेरी हॉस्टल की मेस में दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई थी।

Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या!

इस घटना के बाद ABVP के छात्र एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष रखेंगे तो लेफ्ट के साथ दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर का घेराव करेंगे। दोनों ने एक दूसरे पर पुलिस में मामला दर्ज करवाने की बात कही है। जिसमें IPC की धारा 323/341/509/506/34 के तहत मामला दर्ज हुआ है। विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने भी शिकायत नहीं की है लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


जेएनयू प्रशासन ने नॉन वेज खाने को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा गया है कि दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद वामपंथी छात्रों ने आरोप लगाया कि राम नवमी पर विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने उन्हें नॉन वेज फूड खाने से रोका गया है। छात्रों ने बताया कि एबीवीपी के छात्रों ने कावेरी हॉस्टल के मेस सचिव से मारपीट की है। जेएनयू में इस प्रकार की घटनाएं होना आम बात है क्योंकि पहले भी धर्म के नाम पर जमकर बवाल खड़ा हुआ था।