सुकेश के पैसों से अय्याशी करने वाली इन अभिनेत्रियों से पैसे वसुलने लगी ED, जानें पूरी खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं. ED ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है, ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की है. इस अटैच्ड संपत्ति में जैकलीन की 7.12 करोड़ की फिक्सड डिपोज्ट भी शामिल है, लेकिन क्या आपकों पत्ता है सुकेश जैकलीन के अलावा किन बालीबुड अभिनेत्रियों से दोस्ती करना चाहता था और किनसे संपर्क में था देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
सुकेश चंद्रशेखर, ये वो नाम है जो पिछले दिनों चर्चा का विषय बन रहा, सुकेश पर ठगी के 32 मामले दर्ज है, फिलहाल सुकेश सलाखों के पीछे सजा काट रहा है लेकिन क्या आपको पता है इस महाठग सुकेश चंद्रशेखर की नजर बालीबुड की कई हिरोइन पर थी, जैकलीन फर्नांडिज के साथ सुकेश की कई प्राइवेट फोटो लीक हुई तो वो हिरोइन भी सकते में आ गई जो सुकेश के संपर्क में आ चुकी है, सुकेश ने जैकलीन ना केवल एक्ट्रेस को महंगे गिफ्ट दिए, जिनमें 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट शामिल है इनमें डायमंड जूलरी के साथ-साथ दो पर्शियन बिल्लियां भी शामिल थी.
एक पर्शियन बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा 52 लाख रुपये के घोड़े भी जैकलीन फर्नांडिज को गिफ्ट के तौर पर दिए गए, इसका अलावा ED ने अपनी चार्जशीट में एक्ट्रेस नोरा फतेही को दिए गए गिफ्ट्स का भी जिक्र किया है. चार्जशीट के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को एक BMW कार और एक आईफोन गिफ्ट के तौर पर दिया था, इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा ED की चार्जशीट में दो और बड़ी एक्ट्रेस का जिक्र है, जैकलीन और नोरा फतेही के अलावा सुकेश की नजर बालीबुड की और कई एक्ट्रेस पर भी थी, सारा अली खान, जाह्रवी कपूर, भूमि पेडनेकर का नाम इसी सुकेश चंद्रशेखर ने एक मामले में लेते हुए कहा कि 21 मई 2021 को उसने सारा को कहा था कि वो उसे एक गाड़ी गिफ्ट करना चाहता है, सुकेश ने ये भी कहा कि उसकी एसोसिएट पिंकी ईरानी ने सारा को कई बार काटेंक्ट करने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई,

ये पिंकी ईरानी सुकेश की वहीं एसोसिएट है जिसने जैकलीन को सुकेश से मिलवाया था, सुकेश सूरज रेड्डी बनकर सारा को लगातार मैसेज करता रहता था, और उसे मंहगे गिफ्टस भेजता रहा, सुकेश ने अपनी पत्नी लीला मोरया पोल के जरिए जाह्रवी कपूर को भी कांटेक्ट कर लिया था, जाह्रवी कपूर बेंगलुरू में 19 जुलाई 2021 में लीला मोरया पोल और सुकेश के सैलून को इनोग्रेट करने पहुंची थी, वही इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर ने एक्टर्स भूमि पेडनेकर को भी टारगेट पर लिया सुकेश की एसोसिएट पिंकी ईरानी ने भूमि को ये कहा कि उनकी कंपनी के ग्रुप चैयरमेन उनके बहुत बड़े फैन है सुकेश उन्हें एक गाड़ी गिफ्ट करना चाहते है सुकेश ने भूमि को कांटेक्ट किया, ED की जांच में यह भी पता चला कि जैकलीन फर्नांडिज, नोरा फतेही, सारा अली खान, जाह्रवी कपूर, भूमि पेडनेकर और कई अभिनेत्रियों से संपर्क करने की कोशिश की, सुकेश ने 2015 से लेकर अब तक 20 करोड़ रूपये खर्च कर दिए। कई मशहूर फिल्म अभिनेत्रियों को मुसीबत में डालने वाली कथित महा ठग सुकेश चंद्रशेखर अभी तिहाड जेल में बंद है, पुलिस पूछताछ में सुकेश ने जैकलीन समेत कई बॉलीबुड हस्तियों के नाम बताए थे, अब जैकलीन के बाद ED और किसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है ये तो आने वाला समय बताएगा।





