मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

डेयरी बूथ के लिए इंटरव्यू शुरू, 563 बूथों के लिए 13 दिन चलेगी प्रकिया

प्रकाशित: May 17, 2023 16:28रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने डेयरी बूथ के लिए इंटरव्यू प्रकिया शुरू कर दी है। इस प्रकिया को लेकर बीजेपी नेता कई प्रकार के आरोप लगा रहे है लेकिन इसके बाद यह प्रकिया शुरू होने जा रही है। बीजेपी ने ​कहा कि लॉटरी प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। निगम प्रशासन 563 डेयरी बूथों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया कल से शुरू करने जा रहा है। 18 मई से 7 जून तक चलने वाले इन इंटरव्यू में चयन होने वाले 563 व्यक्तियों को बूथ का आवंटन किया जाएगा। 13 दिन तक चलने वाले इस इंटरव्यू में 1800 से ज्यादा लोगों को बुलाया गया है।

लॉटरी के समय उपमहापौर और अन्य बीजेपी के नेताओं ने इसका विरोध किया था। सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने डीएलबी डायरेक्टर को पत्र लिखकर जांच करवाने की मांग करी थी।

निगम एक दिन में दो अलग-अलग पारी में इंटरव्यू लेगा। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर 2 से 4 बजे तक चलेगी। लगभग एक दिन में 70 से ज्यादा लोगों का इंटरव्यू होगा।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News

इन अधिकारियों का बना है पैनल
पहला पैनल: उपायुक्त शिप्रा शर्मा, पवन मथुरिया (सदस्य सचिव) और विकास शर्मा (सदस्य)

दूसरा पैनल उपायुक्त सोहनराम चौधरी, अजय कुमार (सदस्य सचिव) और अखिलेश ओझा (सदस्य)