मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

जयपुर पुलिस ने किया शर्मसार, होली के दिन कांस्टेबल के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल

प्रकाशित: Mar 09, 2023 03:21रिपोर्ट: Navtej TV

होली को रंगों का पर्व माना जाता है और इस दिन सभी लोग एक दूसरे से गले शिकवे दूर करने के लिए एक—दूसरे के रंग लगाते है। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं भी घटित हो जाती है जिसमें रंग लगाने को लेकर झगड़ा हो जाता है। लेकिन जनता की रक्षा करने वाली पुलिस ही अगर इस प्रकार के काम करने लग जाए तो फिर न्याय की गुहार किस के पास लगाई जाए। राजधानी जयपुर के नंबर वन कहे जाने वाले थाने में एक ऐसी घटना हुई है​ जिसको लेकर पुलिस प्रशासन को शर्मसार होना पड़ा है।

युवक की गोली मारकर दर्दनाक हत्या

होली के दूसरे दिन प्रदेश के सभी पुलिसकर्मी रंग और गुलाल से होली खेल रही थे। लेकिन उसी समय शराब के नशे में कुछ पुलिसवालों ने अपने ही साथी के साथ पेट्रोल की होली खेलने लग गए। उनकी यह मस्ती बहुत ही शर्मसार रही जब उन्होंने अपने साथी कांस्टेबल के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल की पूरी बोतल उड़ेल दी। इस घटना के बाद जब कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी तो सबके होश उड़ गए। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अपने साथ हुए इस खौफनाक कृत्य के बाद पीड़ित कांस्टेबल ने अपने सीनियर अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया। पहले तो बड़े अधिकारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित कांस्टेबल ने थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में ही अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया। इस मामले को लेकर अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई लेकिन इस प्रकार की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है।