ताजमहल पर जयपुर राजघराने ने ठोका अपना दावा, इसके दस्तावेज हमारे पास
दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल पर इन दिनों जमकर विवाद हो रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि पहले यह एक महल था और यहां शिव मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इस बीच जयपुर राजघराने की भाजपा सांसद दीया कुमारी ने दावा किया है कि यह हमारा महल था।
सुलग रहा है राजस्थान, अब भीलवाड़ा में तनाव!
इसके बाद उन्होंने ने कहा कि किसी ने ताजमहल के दरवाजे खोलने को लेकर अपील की है जो अच्छी बात है। अगर दुनिया के समाने सच आएगा तो इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। दीया कुमारी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं जो इस बात को प्रमाण के साथ साबित करेंगे की ताजमहल जयपुर के पुराने राजपरिवार का पैलेस हुआ करता था। लेकिन उस समय के शासक शाहजहां ने कब्जा कर लिया क्योंकि उस समय इसका विरोध नहीं किया गया क्योंकि उस समय उनका शासन नहीं था।
जब उनके महल पर कब्जा किया गया था तब इसका विरोध करने या इसकी अपील करने का अधिकार नहीं था लेकिन अब किसी ने किया है तो अच्छी बात है। इससे पहले जब अयोध्या मंदिर के दौरान राम के वंशज को लेकर कोर्ट ने जानकारी मांगी थी तो उस समय भी जयपुर रॉयल फैमिली की ओर से दावा किया गया था कि वे राम के वंशज हैं।

अगर आने वाले समय में किसी प्रकार दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी तो हम उसे डॉक्यूमेंट्स देंगे। इन डॉक्यूमेंट में यह बात साफ है कि शाहजहां को उस वक्त हमारे महल पर कब्जा किया था और इसके बदले में 40 गांव दिए थे। BJP सांसद विनय कटियार ने CM योगी से ताजमहल का नाम बदलकर तेजो-महल घोषित करने की मांग की थी।





