मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कश्मीर में टारगेट किलिंग फिर से शुरू, मोदी सरकार के बढ़ी परेशानी

प्रकाशित: Jun 02, 2022 18:14रिपोर्ट: Navtej TV

जम्‍मू कश्‍मीर में एक के बाद एक आतंकी वारदात सामने आ रही है, जिसमें आतंकी लगातार हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं, टारगेट किलिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे, पहले बड़गाम और अब कुलगाम में गैर कश्मीरियों को मारा जा रहा है, आज आतंकियों ने बैंक में घुसकर राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिसे बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई।

एक चूहे ने Urfi को कर दिया बेहाल, देखें मजेदार VIDEO

घाटी में आतंकी लगातार हिंदू नागरिक और सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं. हाल ही में बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और कुलगाम में महिला टीचर की हत्या के विरोध में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी हुए. कश्मीरी पंडितों की मांग थी कि सभी प्रवासी सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर तैनात किया जाए, जम्मू प्रशासन ने टारगेट किलिंग को देखते हुए बुधवार को ही प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत प्रवासियों को 6 जून तक सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का आदेश भी जारी किया था

लेकिन उससे पहले ही आज कुलगाम के मोहनपोरा के देहाती बैंक में विजय कुमार पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिससे उनकी मौत हो गई, विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले थे, बैंक मैनेजर पर फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।लेकिन कहीं ना कहीं कश्मीर में बढ़ती टारगेट किलिंग लगातार चिंता की सबब बनी हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आतंकवादियों द्वारा घाटी में हत्याओं को अंजाम दिए जाने के बीच 15 दिन से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी बैठक होगी।


इससे पहले भी 31 मई को कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में आतंकवादियों ने एक हिंदू महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी थी, महिला शिक्षिका रजनी बाला अपने पति और बेटी के साथ जम्मू संभाग के सांबा में रहती थी, कश्मीर में हिन्दुओं की टारगेट किलिंग ने वहां रह रहे प्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है।