मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

जामुन की गुठली के सेवन से दूर होगी ये बीमारियां, जानें इसके फायदे

प्रकाशित: May 10, 2022 18:29रिपोर्ट: Navtej TV

सेहत के लिए फल को सेवन करना फायदेमंद होता है लेकिन कई ऐसे फल भी होते है जिनकी गुठली भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है और इसी वजह से लोग फल की गुठली को कचरे में फेक देते हैं। गर्मी के मौसम में आपको बाजार में हर जगह जामुन दिख जाएंगे लेकिन कई लोग इसके सेवन से दूरी बनाते हैं।

उर्फी इस बार एयरपोर्ट पहुंची नंगे..तो मचा वबाल Urfi Javed

जामुन एक ऐसा फल है जिसके फायदे अनेक है और इस बात की जानकारी आयुर्वेद, यूनानी और अन्य मेडिसिन में बताया गया है। जामुन खाने के बाद इसकी गुठलियों के सेवन से आप दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी डायबिटीज से बड़ी राहत मिल सकती है। इसके सेवन से रोगियों को बहुत फायदा होता है और ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल कर देता है।

इसकी गुठली में जोम्बोलिन और जम्बोसिन जैसे तत्व होते है आपके खून में ब्लड शुगर की रफ्तार को कम कर देता है। इसके साथ शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है तो डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसके सेवन से बार-बार पेशाब की समस्या भी दूर होती है। इसकी गुठलियों को साफ बर्तन में जमा करने के बाद सूखने के लिए छोड़ दे और इसके बाद ड्राई होने में कम से कम 5 दिन का समय लगेगा।


सूखने के बाद इसे तोड़कर अंदर वाले हरे भाग को रखे और उसके दो हिस्सों में तोड़ लीजिए। इसके बाद इसे अच्छे से सूखने दे और बीजों को पीस लीजिए। इसके बाद सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच पाउडर का सेवन करना शुरू कर दें तो आपको इससे कई फायदे मिलेंगे।