इस खिलाड़ी ने एक झटके में खत्म कर दी जड़ेजा की बादशाहत
भारतीय किक्रेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करके ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बने अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि उनकी यह बादशाहत खत्म हो गयी है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन करते ऑलराउंडर की ताजा रैंकिग में पहला स्थान हासिल किया लेकिन वह अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं।
Live Murder: तब तक मारते रहे, जब तक नहीं गई जान,VIDEO
नई ताजा रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 385 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए है और वहीं, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के 393 रेटिंग अंक के साथ नंबर वन का ताज हासिल कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की सीरीज में रवींद्र जडेजा ने 201 रन बनाने के साथ दस विकेट भी अपने नाम किए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने जडेजा की जगह एक बार फिर नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज अपने नाम कर लिया है।

ताजा रैंकिंग में बुमराह को फायदा मिला है और वो गेंदबाजों की रैकिंग में पांचवें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों में मार्नस लाबुशेन नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज हैं और टॉप 10 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान पर काबिज हैं। विराट को नुकसान हुआ है और वह टेस्ट रैंकिंग में 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।





