झारखंड में सियासी संकट शुरू, विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी
झारखंड में सीएम हेंमत सोरेन की कुर्सी पर संकट आते है सरकार पर भी खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए है। इस बार बीजेपी से बचने के लिए महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है और इसके बाद उनको छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
Dance के बाद लड़खड़ाते PA Sudhir के सहारे दिखी #sonaliphogat , CCTV खोलेगा पूरा राज! #ViralVideo
मुख्यमंत्री सोरेन भी सीएम हाउस पहुंच चुके हैं और बैठक में आने वाले कई विधायक बैग लेकर सीएम हाउस पहुंचे हैं। कांग्रेस अपने विधायकों को यहां छत्तीसगढ़ शिफ्ट कर सकती है और इसके लिए सीएम हाउस के अंदर एक लग्जरी बस भी पहुंची है।
हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द करने का नोटिफिकेशन किसी भी समय चुनाव आयोग जारी किया जा सकता है। राज्यपाल ने सीएम सोरेन की विधायकी रद्द कर दी है और इसी आधार पर चुनाव आयोग आगे की कार्रवाई कर सकता है।

झारखंड सरकार को गिराने की साजिश पहले भी हो चुकी है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार अपने विधायकों को दूसरी जगह शिफ्ट कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। कांग्रेस को इस बात का पता है कि इस संकट के बीच विपक्ष सरकार बनाने के लिए हर दाव चल सकता है।





