मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

मैच हारने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी ने रच दिया ये नया विश्व रिकॉर्ड

प्रकाशित: Mar 16, 2022 22:41रिपोर्ट: Navtej TV

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को विश्व कप की दूसरी हार का सामन करना पडा है और सेमीफाइनल में जाने का सफर थोड़ा मुश्किल हो गया है। भारतीय टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा और इंग्लैंड को 135 रन का टारगेट दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 31 ओवर में 6 विकेट खोकर इस आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत टीम को 4 विकेट से हराकर इंग्डलैंड को पहली जीत मिली है।

इस हार के बाद भी भारतीय टीम की तेजी गेंदबाज झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। झूलन गोस्वामी एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं और अब उन्होंने 250 विकेट लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

Kashmir Files | जिसने 20 ज्यादा Kashmiri Pandits को उतार दिया मौत के घाट

झूलन ने टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेनी की हैट्रिक भी लगाई और एक बार 10 विकेट अपने नाम किए हैं। कई बार झूलन ने अपने बल्ले से दमखम दिखाया है। भारतीय टीम की दूसरी हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले 3 में से 2 मैच जीतने जरूरी होंगे नहीं तो विश्व की रेस से बाहर हो जाएगी।


भारत अगले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने है और जीत हासिल करनी है। भारत को पहली आर न्यूजीलैंड के हाथों मिली थी इसके बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है।