इस भारतीय महिला खिलाड़ी ने क्रिकेट के इतिहास में रच दिया ये नया इतिहास
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का प्रदर्शन भारत की जीत में बहुत अहम होता है और इसके साथ उन्होंने किक्रेट के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है। झूलन करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल रही हैं और इसी के साथ उन्होंने जो रिकॉर्ड बनाया है वह बहुत ही शानदार है।
झूलन विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला किक्रेटर के रूप में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गयी है। झूलन ने अब तक वर्ल्ड कप में 39 विकेट अपने नाम किए है और यह रिकॉर्ड पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लिन फुलस्टोन के नाम था। झूलन ने 30 मैच खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया है तो लिन ने 20 मैच में ही इस रिकॉर्ड को बनाया था।
विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला तेज गेंदबाज
खिलाड़ी देश मैच विकेट
लिन फुलस्टोन ऑस्ट्रेलिया 20 39
झूलन गोस्वामी भारत 30* 39
केरोले होजेस इंग्लैंड 24 37
वनडे विकेट में 250 विकेट लेने के बहुत करीब
झूलन गोस्वामी ने अपने करियर में 197 वनडे मैच खेले हैं और वनडे में 248 विकेट झटके हैं।





