मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

जल्द 10 हजार पदों पर होगी सेकंड ग्रेड टीचर्स भर्ती, फरवरी में जारी होगी विज्ञप्ति

प्रकाशित: Jan 20, 2022 23:35रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में लंबे समय से सेकंड ग्रेड टीचर्स भर्ती की मांग उठ रही थी और अब यह मांग जल्द ही पूरी होती हुई नजर आ रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि फरवरी में इस भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो सकती है और इसके बाद आवेदन की प्रकिया शुरू होने के साथ परीक्षा की तिथि का ऐलान किया जाएगा।

इस विभाग में निकली बंपर स्‍टेनोग्राफर की भर्ती, 10 फरवरी से पहले करें आवेदन

RPSC सेकंड ग्रेड टीचर्स की घोषणा जल्द कर सकती है। अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषय के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मांगे जाएंगे। इस भर्ती के अलावा अन्य भर्तियों की भी तैयारी की जा रही है। पीटीआई ग्रेड सेकंड के 400, पीटीआई ग्रेड थर्ड के 400 पदों, लैब असिस्टेंट ग्रेड थर्ड के 400 और लाइब्रेरियन के भी 450 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।

प्रोफेसर पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

शिक्षा मंत्री कल्ला ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को ​​​​​​​ग्रेड सेकंड, पीटीआई, लैब असिस्टेंट के साथ लाइब्रेरियन जैसी सभी भर्तियों के लिए हरी झंड़ी दे दी है।

नए साल में इस बार 50 हजार सरकारी नौकरी का तौहफा मिलेगा और रीट के 20 हजार पदों पर भी भर्ती होगी। 10 हजार कंप्यूटर के शिक्षक भी जल्द मिलेंगे।