मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

कोहली और स्मिथ को टक्कर देगा ये खिलाड़ी, फिर सचिन का तोड़ेगा रिकॉर्ड!

प्रकाशित: Jun 06, 2022 18:20रिपोर्ट: Navtej TV

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में शनदान प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। रूट टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले 14वें खिलाड़ी बने है। अपने देश के लिए ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने है। अगर बात करें मौजूदा दौर की तो इस लिस्ट में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और विराट कोहली स्टीव स्मिथ को कड़ी टक्कर यही खिलाड़ी दे रहा है।

एक दर्जी जो दिन में कपड़े सिलता और रात को खेलता था खूनी खेल!

मौजूदा दौर में जो रूट, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और विराट कोहली को सबसे अच्छा खिलाड़ी माना जाता है। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बहुत ही शनदार रहा है। इन खिलाड़ियों के पास किक्रेट के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाने का सबसे अच्छा मौका है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने भविष्यवाणी की है अगर रूट अगले 5 साल तक इसी प्रकार का प्रदर्शन करते रहे तो वह सचिन के 15 हजार से ज्यादा रनों की रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

• जो रूट- 118 मैच, 10015 रन, 40 शतक
• विराट कोहली- 101 मैच, 8043 रन, 70 शतक
• स्टीव स्मिथ- 85 मैच, 8010 रन, 38 शतक
• केन विलियमसन- 87 मैच, 7289 रन, 37 शतक

​​​​​​​

टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
1. सचिन तेंदुलकर- 15921
2. रिकी पोंटिंग- 13378
3. जैक्स कालिस- 13289
4. राहुल द्रविड़- 13288