इस कप्तान ने की डॉन ब्रैडमैन के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी
एशेज सीरीज में इस बार इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबले हारने के बाद टीम का एशेज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। अब इंग्लैंड की टीम बाकी दो मुकाबले में अपना सम्मान बचाने के लिए खेल रही है लेकिन उसमें भी वह सफल होती नहीं दिख रही है।
Sushant Singh Rajput की एक्स Ankita ने शादी के बाद की बोल्डनेस की हदें पार!,Video
चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की हालत बहुत ही खराब है और ऑस्ट्रेलिया के 416 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 300 रनों पर ढेर हो गई और मैच में उनकी हार निश्चित होती दिख रही है। इस पूरी सीरीज में अपनी खराब फॉर्म में चल रहे जो रूट शून्य पर आउट होकर अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पहले ब्रैडमैन के नाम था।
एशेज में बतौर कप्तान रूट 5वीं बार बिना खाता खोले ही अपना विकेट गंवा दिया। इस पहले ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम 5 बार शुन्य आउट होने का रिकॉर्ड था जो एशेज सीरीज में बतौर कप्तान थे। रूट ने पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला।

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर एशेज ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और इस बार वह सीरीज को 5—0 से जीतने की तरफ बढ़ रही है। सीरीज के चौथे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है और जल्द मैच जीत सकती है।





