कोहली और रोहित को पछाड़ कर फिर नंबर-1 बल्लेबाज बना ये खिलाड़ी
इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट का बल्ला इन दिनों रनों की बारिश कर रहा है और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनकी शानदार फॉर्म ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों का अंबार लगा दिया है। इसी वजह से रूट अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।
भाभी ने पहले बगीचे और फिर होटल में कराया ननद का Gangrape, बनाया अश्लील वीडियो!
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज थे, लेकिन जो रूट ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर—1 का ताज अपने नाम किया है। जो रूट के 897 प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर है तो तो मार्नस लैबुशेन 892 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर है।
टॉप-05 टेस्ट बल्लेबाज
1. जो रूट
2. मार्नस लैबुशेन
3. स्टीव स्मिथ
4. बाबर आजम
5. केन विलियमसन

टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। रोहित शर्मा 754 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर और विराट कोहली 742 रेटिंग्स के साथ 10वें नंबर पर हैं। विराट का बल्ला लंबे समय से शांत है और इसी वजह से वह टॉप 5 में जगह नहीं बना पाए है।
नंबर 1 पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक स्टीव स्मिथ (1506 दिन), विराट कोहली (469 दिन) और केन विलियमसन (245 दिन) तक रहे हैं। लेकिन अब इनको जो रूट कड़ी टक्कर दे रहे हैं।





