भूख और गरीबी के आगे लाचार हुआ टीवी एंकर तो सड़क पर बेचने लगा समोसे
दुनिया भर की खबरों से आपको रूबरू करवाने वाला, सरकार से सवाल पूछने वाला जर्नलिस्ट टीवी एंकर जब बेबस होकर समोसे बेचते हुए दिखे तो आपको यकीन तो नहीं होगा, लेकिन ये हुआ है तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक टीवी एंकर सड़क पर समोसे बेचते हुए देखा जा सकता है,
इंटरनेट पर इस मर मोहम्मदी नाम के एंकर की तस्वीर वायरल हो रही है, इस तस्वीर को अफगानिस्तान के नेशनल रेडियो और टेलीविजन डायरेक्टर जनरल अहमदुल्लाह वासिक ने भी शेयर किया. इसके साथ ही ट्वीट में लिखा कि उनके डिपार्टमेंट में ही इस पूर्व एंकर एंड रिपोर्टर को जॉब दी जाएगी.
लोग हैरान हैं कि तालिबान राज में मीडिया का क्या हाल हो गया है? कभी सूट पहन कर खबरें पढ़ने वाले एंकर का ऐसा हाल सबको हैरान कर रहा है, तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में कई टैलेंटेड अफगानी प्रोफेशनल्स अब गरीबी में जीने को मजबूर हैं।

