तीसरी लहर के साथ कई बीमारियों से बचाएंगे ये जूस, जानें इसके फायदे
इन दिनों देश में कोरोना के साथ सर्दी के कारण बहुत ज्यादा बीमार होने का खतरा मंड़रा रहा है। इस समय सभी लोगों को अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाकर रखना है क्योंकि ऐसा करने से आपको बीमार होने का खतरा कम हो जाता है। कोरोना काल में डॉक्टरों ने सभी लोगों को इस बात पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा था कि अगर आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा तो आप पर कोरोना का असर कम होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बना सकते हैं।
Ticket नहीं मिलने पर SP नेता ने किया Suicide का प्रयास, देखें Video
चुकंदर और गाजर - सर्दियों में चुकंदर और गाजर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है और आप इसका सेवन सलाद के साथ भी कर सकते हैं। लेकिन आप इसका सेवन सुबह के समय जूस के रूप में करेंगे तो आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा। इसमें आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते है।
टमाटर- सर्दियों में टमाटर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके खून को बढ़ाने के साथ फाइबर और विटामिन बी9 जैसे पोषक तत्वों से शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाता है। पेट दर्द और कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता है।

पालक - सर्दियों के मौसम में पालक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है और इसको आप सब्जी या अन्य रूप में सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में पालक इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आयरन, आयोडीन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व की कमी को पूरा करता है। यह आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।





