कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने का सबसे अच्छा मौका, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
एक बार दर्शकों के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का आगाज होने जा रहा है और इसमें फिर से अमिताभ बच्चन ही नजर आएंगे। अगर आपको इसमें भाग लेना है तो आपको सबसे पहले इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसकी शुरुआत जल्द होने जा रही है और सोशल मीडिया पर 'केबीसी 14' का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।
Russia- Ukraine युद्ध का India को इस तरह मिल रहा है फायदा
अगर आप भी इस शो का हिस्सा बनाना चाहते है तो आप आज से ही इसकी तैयार करना शुरू कर दे। रजिस्ट्रेशन डेट्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं। आप Sonyliv वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे या इसके अलावा IVR और SMS के जरिए आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
पंजीकरण पूरा होने की जानकारी ईमेल या एसएमएस के द्वारा आपको प्राप्त होगी। इसके बाद केबीसी की टीम प्रतिभागियों को शॉर्ट लिस्ट करेगी और अलग-अलग शहरों में ऑडिशन की प्रकिया शुरू होगी। इसमें पूछे गए सवाल का जवाब देने के लिए Sonyliv ऐप डाउनलोड करें और इसका हिस्सा बने।फैन्स प्रोमो देखकर 9 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं।

साल 2000 से 'कौन बनेगा करोड़पति' शो टीवी पर आ रहा है और हर साल अमिताभ बच्चन ही इसे होस्ट करते है। केवल तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया जो दर्शकों को पसंद नहीं आया।





